हिसार में चलाया हर घर तिरंगा कार्यक्रम राष्ट्रीय जंक्शन / हिसार।


तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा हो कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र हिसार एवं कन्या गुरुकुल डोभी एवं आजाद हिन्द युवा क्लब गांव किरतान के संयोग से निकाली गई। इस मौके पर आजाद हिन्द युवा क्लब प्रधान कपूर सिंह आर्य ने बताया कि 11 अगस्त 15 अगस्त 2024 तक यह कार्यक्रम चलेगा हिसार के हर घर में तिरंगा हो नेहरू युवा केन्द्र हिसार के सभी अन वाई एस युवा क्लब हर गांव में तिरंगा यात्रा निकालेंगे । राष्ट्र के प्रति बच्चों को शपथ दिलाई जाएगी, 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लहराए। हमारे शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि देने का काम करें, उनके परिवार को सम्मानित करने का काम करें । इस मौके पर कन्या गुरुकुल के परमजीत सिंह आर्य एवं भावना, पूजा, दिपिका, अनीता आर्या, आचार्या नितू शास्त्री भी उपस्थित रहीं।

Comments