अध्यापकों की मांगों पर अध्यापक संघ सचेत, जल्दी मांगे पूरी नई हुई तो होगा आंदोलन - नरेंद्र चहल। राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया का 7 सदस्यी प्रतिनिधिमंडल जिला सचिव नरेंद्र चहल की अध्यक्षता में आज अध्यापकों की लंबित मांगों और कार्यों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र छिक्कारा से मिला।
दोनों कार्यालयों से इन मांग मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की अधिकारियों ने गैर शैक्षणिक कार्य, बी एल ओ, परिवार पहचान पत्र ,अवकाश के दिन लिए जाने पर प्रतिपूर्ति अवकाश का पत्र जल्द जारी करने का भरोसा दिलाया। पार्ट टाइम व एजूसेट चौकीदार का बकाया बजट जल्द जारी किया जाएगा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से सूचना मांग ली गई है।
3 महीने से रुका सरप्लस जेबीटी व अतिथि अध्यापकों का वेतन जल्द जारी करने को कहा
मेडिकल 1-8 की बजट सैंक्शन 20 मई से पहले तक हो चुकी है उसके बाद की फाइलों पर कार्य शुरू कर दिया गया है एक्सग्रेशिया व एलटीसी का बकाया बजट आते ही रिलीज कर दिया जाएगा। एलटीसी सभी की सैंक्शन हो चुकी है वित्त विभाग ने ट्रेजरी में लगी केंप के कारण रुकी हुई है। छुट्टियों में राशन खराब होने की बात पर सहमति जताते हुए अधिकारियों ने मिड डे मील की राशन सप्लाई जून की छुट्टियों के बाद देना सुनिश्चित करेंगे।
जिन स्कूलों का मीटर अलग हुआ हुआ है सभी की डिमांड मांग ली गई है बिजली के बिलों के भुगतान के लिए राशि का बजट जल्द डाल दिया जाएगा। उक्त जानकारी अध्यापक नेता दिनेश कुमार ने दी। मीटिंग में जिला कोषाध्यक्ष रोहतास गंगाना ,वरिष्ठ उपप्रधान सुनीता कुंडू, संगठन सचिव अनिल कुमार, कार्यालय सचिव राजेंद्र वैद्य, सहसचिव कुलदीप सहरावत, जिला उप प्रधान रोहतास चहल भी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment