वैचारिक क्रांति के राष्ट्रीय कवि ऋषिपाल भदाना ने भूतपूर्व सैनिक भरत सिंह को दी श्रद्धांजलि। राष्ट्रीय जंक्शन / ऋषिपाल भदाना।


 नोएडा उत्तर प्रदेश के गांव सौरखा सेक्टर 115 नोएडा जिला गौतम बुध नगर में भूतपूर्व सैनिक भरत सिंह की 13वीं के अवसर पर उनके बड़े भाई उदयवीर यादव और उनके बड़े बेटे पत्रकार विक्रम सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें  वैचारिक क्रांति के राष्ट्रीय कवि ऋषिपाल भदाना , जिला सोनीपत हरियाणा के राष्ट्रीय जंक्शन समाचार-पत्र के सम्पादक  अनिल खत्री सोनीपत हरियाणा , मृतक के बेटे यूपी समाचार के प्रधान संपादक विक्रम सिंह यादव उनके छोटे बेटे सौरभ यादव, पाली पहलवान गांव बमहेटा, जिला गाजियाबाद  राजन ,डाक्टर तुलसी यादव राम, यादव नवादा नोएडा  मुरारी लाल, सब इंस्पेक्टर पुलिस कासगंज उत्तर प्रदेश बलबीर सिंह ,दिल्ली  कल्याणपुरी जावेद मांगे यादव शार्मा प्रधान छोटेलाल यादव लाला यादव श्यामवीर यादव सतीश यादव हल्द्वानी पत्रकार नोएडा के गांव के सैकड़ो  गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर उनकी  देश के प्रति सच्ची सेवाओं को नमन कर सच्ची श्रद्धांजलि दी  । इस अवसर पर ऋषि पाल भदाना जिला सोनीपत हरियाणा ने कहा कि वे ऐसे वीर सैनिक को नमन करते हैं, जिन्होंने देश सेवा के लिए भारतीय सेवा में भर्ती होकर कारगिल की लड़ाई एवं असम ऑपरेशन जैसे कई ऑपरेशन में भाग लेकर अपने उच्च अधिकारियों से सात मेडल प्राप्त किए भूतपूर्व सैनिक भरत सिंह का जन्म 17 जुलाई 1967 को गांव भूडिया माजरा जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में माता स्व शांति देवी पिता स्व  गजराज के घर में हुआ था । जन्म भरत सिंह फौजी अपने चार भाइयों में दूसरे  बेटे थे। उन्होंने दसवीं पास अपने गांव के राजकीय हाई स्कूल में पास की थी उसके बाद 1986 में इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक इंजीनियरिंग     EmE  यूनिट सेना में भर्ती हुए लगभग 18 वर्ष देश की सेवा करने के बाद 2004 में पेंशनर बने  और रिटायर्ड होने के बाद वे अपने परिवार के साथ गांव सौरखा जिला गौतम नगर बुद्ध नगर नोएडा उत्तर प्रदेश में रहने लगे और उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम उत्तर प्रदेश में गनमैन की  ड्यूटी दे रहे थे। अचानक एक सड़क दुर्घटना में 12 अगस्त 2024 को लगभग 57 वर्ष की आयु में वह पचतत्व विलीन हो  गए  । इस अवसर पर सामाजिक व्यक्तियों व उनके रिश्तेदारों ने जिसमें पाली पहलवान शर्मा प्रधान सलीम खान उदयवीर यादव डांसिंग यादव अंकित देवेंद्र मांगे  राकेश यादव लाल भगत जी ने स्व श्री भरत सिंह के बड़े बेटे पत्रकार विक्रम यादव को पगड़ी पहनाकर उनके परिवार की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर नानू यादव  स्व भरत सिंह की बेटी विमलेश यादव, रामवीर यादव पाली पहलवान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments