तीज महोत्सव की रही जीवीएम कालेज में धूम मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की प्रिया रही अव्वल, हरियाणा कला परिषद ने दिया विशेष सहयोग राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।

 

जीवीएम गल्र्ज कालेज में हरियाणा कला परिषद के संयोजन में तीज महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। तीजोत्सव में छात्राओं ने अपनी शिक्षिकाओं के साथ झूला भी झूला। संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को तीज की बधाई देते हुए सबके लिए मंगलकामना की।
नाचते-गाते-झूमते हुए जीवीएम की छात्राओं ने तीज का पर्व मनाया। छात्राओं ने पारंपरिक हरियाणवी वेशभूषा धारण करते हुए नृत्य किया। तीज पर गाये जाने वाले पारंपरिक गीतों पर छात्राएं झूमती नजर आई। कालेज परिसर में तीज की धूम रही। तीज महोत्सव का और भव्य बनाने के लिए झूला भी डाला गया। छात्राओं ने झूला झूलते हुए तीज के गीत गाये। शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं के साथ झूला झूलते हुए बधाई दी।
प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने भी छात्राओं व शिक्षिकाओं के साथ झूला झूलते हुए तीज की खुशियां मनाई। इस मौके पर मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन ञ्जाी किया गया, जिसमें बड़ी संक्चया में छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया ने प्रथम, बीए अंतिम वर्ष की रवीना व बीएससी कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष की सिमरन ने संयुञ्चत रूप से द्वितीय तथा बीसीए द्वितीय वर्ष की जिज्ञासा व बीकॉम ऑनर्स अंतिम वर्ष की काजल मलिक ने संयुञ्चत रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। बीए अंतिम वर्ष की रितिका व बीएससी अंतिम वर्ष की जान्हवी को संयुञ्चत रूप से सांत्वना पुरस्कार से सुशोभित किया गया। विजेताओं को हरियाणा कला परिषद की ओर से नगद पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की गई। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्राध्यापिका रोजी चोपड़ा, रोहिणी मदान व अर्चना खुराना शामिल रही।
तीज महोत्सव की संयोजक प्राध्यापिकाओं रूचिका विरमानी ने प्रियंका ने रास कला मंच के निदेशक रवि मोहन रास तथा उनकी सहयोगियों अंकिता, शिवानी दूबे व योगिता शर्मा के विशेष सहयोग से तीज महोत्सव को अविस्मरणीय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने भी शानदार आयोजन के लिए संयोजकों की सराहना की। उन्होंने इस आयोजन के लिए हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेेंद्र शर्मा का भी विशेष आभार जताया। साथ ही उन्होंने तीज महोत्सव के महत्व से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि तीज हमारा पारंपरिक उत्सव है, जो खुशहाली व समृद्घि का प्रतीक है। हमें अपनी परंपराओं को कायम रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन करते रहना चाहिए, ताकि आधुनिक युग के युवाओं को परंपराओं की जानकारी मिल सके। इस अवसर पर कालेज का समस्त शिक्षण व गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा, जिन्होंने मिलकर तीज मनाई।
संयोजक प्राध्यापिका रूचिका विरमानी व प्रियंका ने बताया कि तीज महोत्सव के मौके पर छात्रावास की छात्राओं को विशेष भोज करवाया जाएगा, जिसमें तीज पर बनने वाले मीठे पकवान और खीर परोसी जाएगी।

Comments