राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
गढ़वाली समाज द्वारा पटेल नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ कलश यात्रा के साथ बड़े धूमधाम से किया गया। पटेल नगर से महिला श्रद्धालुओं ने ढोल बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली जो भर्मण करते हुए वापिस कथा स्थल में पहुंची। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन विशेष रूप से कलश यात्रा में शामिल हुई । इस अवसर पर कथावाचक परम् श्रद्धेय चंद्रमुखी जी वृंदावन से पहुँची।
इस अवसर पर कविता जैन ने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता में व्यक्ति की हर परेशानी व दुविधा का हल मिलता है। हिंदू धर्म में सभी ग्रंथों में सबसे श्रेष्ठ श्रीमद्भगवद्गीता मानी जाती है, क्योंकि इसमें व्यक्ति के जीवन का सार है। श्रीमद् भागवत में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिए हैं और इन उपदेशों की मदद से भगवान श्री कृष्ण अर्जुन को इस संसार का सत्य बताते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही प्राणी मात्र का कल्याण संभव है।
दोपहर में संगीतमय कथा का आयोजन किया गया। कथावाचक परम् श्रद्धेय श्रद्धेय चंद्रमुखी जी महाराज ने प्रवचन कर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। कलियुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। सोया हुआ ज्ञान वैराग्य कथा श्रवण से जागृत हो जाता है। कथा कल्पवृक्ष के समान है, जिससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है। संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के आयोजक शंकर और पार्वती ने बताया कि 17 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से प्रभु इच्छा तक संगीतमय कथा का आयोजन होगा।
इस अवसर पर हेमा चौधरी, टीना चौधरी, अंश चौधरी, पूरण चौधरी आदि भक्तगण एवं सैंकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।
Comments
Post a Comment