श्रीमद भागवत कथा के श्रवण से मिलती है आत्म संतुष्टि : -समीक्षा पंवार राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।


समाज सेविका समीक्षा पंवार ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से आत्म संतुष्टि मिलती है। पुण्य कर्मों के उदय होने पर भागवत कथा के श्रवण का सुअवसर मिलता है। समीक्षा पंवार आदर्श नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शिरकत करने के उपरांत भक्त जनों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी।
समाज सेविका समीक्षा पंवार ने कहा कि भागवत समर्पण की कथा है। इसके श्रवण से जीवन का सच्चा सुख मानसिक शांति मिलती है। श्रीमद भागवत सत्य पर चलने का मार्ग बताती है और चित को आनंद देती है। तीन प्रकार के प्रकोप से रक्षा करती है। श्रीमदभागवत कथा जीवन की व्यथाओं को समाप्त करने और घर में सुख समृद्धि देने वाली है। उन्होंने कहा हमेशा प्रभु के चरणों में ध्यान देने वाले की पुकार भगवान सुनते है। दुखों से मुक्ति मिलती है। संसार में सुख मिलता है। श्रीमद भागवत कथा पारस जैसी है, जो लोहे को भी सोना कर देती है। इस दौरान हरेंद्र राठी, प्रवीण अंतिल, जय सिंह, जयकुमार, बलबीर दहिया, सुदेश दलाल, सचिन नैन, सीटू, सरोज राणा, अनीता अंतील, देवेंद्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments