प्रकोष्ठ अथवा क्लब की सदस्य बनकर छात्राए चहुुंमुखी विकास की ओर बढ़ें -- प्राचार्या राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।


अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित जीवीएम गल्र्ज कालेज ने प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन करते हुए छात्राओं के चहुंमुक्चाी विकास पर बल दिया। संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने प्रथम वर्ष की छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि वे कालेज में स्थापित ञ्चलब व प्रकोष्ठïों की सदस्यता आवश्यक रूप से ग्रहण करें, जिससे कि उनके व्यञ्चितत्व विकास को मजबूती मिल सके।
नये शिक्षण सत्र 2024-25 के अंतर्गत कालेज में प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाली छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को कालेज के सभी ञ्चलबों व प्रकोष्ठïों की जानकारी दी गई। प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने कहा कि चहुंमुखी विकास के लिए छात्राएं किसी न किसी ञ्चलब अथवा प्रकोष्ठï में शामिल हों। इससे क्षेत्र विशेष में छात्राओं को आगे बढ़ते हुए अपनी अलग पहचान बनाने में मदद मिलेगी। छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी हिस्सा लेना चाहिए। खेलों में भी स्वर्णिम कैरियर निर्माण की अपार संभावनाएं हैं, जिनका लाभ उठाते हुए कैरियर निर्माण के विकल्पों को विस्तार देना चाहिए।
कॉमर्स विभाग की डीन डा. सुमन नासा ने छात्राओं को शिक्षाविदों और कक्षाओं के साथ-साथ विभिन्न प्रकोष्ठïों की विस्तृत जानकारी दी। इनके साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठïों व ञ्चलब की प्रभारी प्राध्यापिकाओं ने अपने-अपने प्रकोष्ठï की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रकोष्ठï का हिस्सा बनने से छात्राओं को  लाभ व अवसर मिलेंगे। इनमें डा. पूजा गुलाटी ने वाईआरसी व रेड रिबन कलब , डा. सोनिया ने महिला प्रकोष्ठï व रोड सेक्रटी ञ्चलब, रूचिका विरमानी ने एनएसएस, मीतू मनोचा ने यूनिवर्सिटी आउटरिच प्रोग्राम तथा अनु दहिया ने खेल विभाग और ले. प्रियंका ने एनसीसी क विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए महत्व से अवगत करवाया। इस मौके पर डा. रोहिणी मदान ने छात्राओं को मुक्चय और गौण विषयों से संबंधित बारीकियों वे अवगत करवाते हुए होने वाली परेशानियां सुलझाई।
कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन कुशलतापूर्वक डा. पूजा गुलाटी ने किया। इस अवसर पर प्राध्यापिकाएं संगीता शर्मा, पुनीता बतरा, राकेश जुनेजा, डा. प्रवीण शर्मा, मोनिका आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी शिक्षक वर्ग ने छात्राओं को नए सत्र की शुरूआत के लिए शुभकामनाएं दी तथा उन्हें शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन दिया।

Comments