रजिस्ट्रियों में आ रही परेशानियों को दूर करवाने के लिएमुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे भाजपा नेता राजीव जैन राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
शहर में रिहायसी एवं व्यावसायिक प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियों में आ रही परेशानियों को दूर करवाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करेंगे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया राजीव जैन। साथ ही रजिस्ट्री करवाने में अड़चन डालने वाले राजस्व विभाग के कर्मचारियों की शिकायत भी करेंगे ।
राजीव जैन ने बुधवार को वार्ड नंबर 4 और वार्ड नंबर 14 में कार्यकर्ताओं की बैठक में उठे मुद्दे पर यह आश्वासन दिया | उन्होंने कहा कि पिछले दिनों चंडीगढ़ में लोकसभा प्रभारियों की बैठक में भी उन्होंने यह मुद्दा उठाया था और मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्या का हल करवाने का आश्वासन दिया था परंतु विभाग के अधिकारियों की मनमर्जी के चलते शहर के नागरिक रजिस्ट्रियों का काम तहसीलों में नहीं होने से परेशान हैं।
उन्होंने बताया कि नागरिकों की शिकायत है कि पहले वर्षों से रजिस्ट्री पर रजिस्ट्री हो जाती थी परंतु अब इंतकाल को चढ़वाने में नागरिकों के नाक में दम कर रखा है और पटवारियों की मौज कर रखी है। इसी तरह रजिस्ट्री जितने गज की है सेटेलाइट ने दो-चार गज ज्यादा दिखा दी तो भी रजिस्ट्री नहीं होती। पुरानी रजिस्ट्री में जो कॉलोनी के नाम वाला एरिया लिखा हुआ है यदि पोर्टल में उस खसरा नंबर में दूसरा एरिया चढ़ा हुआ है तो रजिस्ट्री में अड़चन आ जाती है। नागरिकों ने बताया कि पहले धारा 174 में रजिस्ट्रियां होती थी लेकिन जबसे 176 में होने लगी है उसमे शहर का एक बड़ा हिस्सा पोर्टल पर चढाने में छोड़ दिया है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मदान, मुकेश बत्रा, त्रिभुवन कौशिक, मोहन सिंह मनोचा, अजित सिंह, महेश जौहर, महेंद्र सिंह कड़ियाँ, सुभाष गुप्ता, राम कामरा, पुरषोत्तम शर्मा, संजय मिश्रा, प्रमोद शर्मा पूर्व पार्षद, अर्पित मिश्रा, कली राम, रमाकांत उपाध्याय, दलबीर ठेकेदार, अजय चौहान आदि सैंकड़ो कॉलोनी वासी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment