उपायुक्त डॉ मनोज कुमार ने विश्वास जताया कि पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले जिला सोनीपत के खिलाड़ी देश को गौरवान्वित करेंगे और जिला के लोगो की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
इस दौरान उपायुक्त डॉ मनोज कुमार ने जिला सोनीपत से ओलंपिक के लिए पेरिस जा रहे दल से बातचीत की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी जीवन यात्रा और सफलता जिला के साथ—साथ पूरे देश की उम्मीद बंधाती है।
Comments
Post a Comment