जीवीएम की छात्राओं ने डिवीजन लेवल लीगल लिट्रेसी कंपीटिशन में जीते तीन पुरस्कार राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।



राजकीय महाविद्यालय सांपला में आयोजित डिवीजन लेवल लीगल लिट्रेसी कंपीटिशन्स में जीवीएम गल्र्ज कालेज की छात्राओं ने सफल प्रदर्शन करते हुए एक प्रथम सहित कुल तीन पुरस्कार जीते। संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने विजेताओं को बधाई देते हुए निरंतर आगे बढऩे के लिए शुभकामनाएं दी।  
जीवीएम की छात्राओं ने कालेज की लीगल लिटे्रसी सैल के अंतर्गत डिवीजन लेवल लीगल लिटे्रसी कंपीटिशन्स में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की संयोजक प्राध्यापिका रेनू रानी ने बताया कि कालेज की कई छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इनमें तीन छात्राओं ने सफल प्रदर्शन किया, जिनमें  बीएससी मेडिकल अंतिम वर्ष की छात्रा प्राची ने पावर प्वाईंट प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान हासिल किया, जिन्हें 4100 रुपये के नगद  पुरस्कार से नवाजा गया।
बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष की छात्रा समीक्षा ने डॉञ्चयूमैंट्री फिल्म निर्माण स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 2100 रुपये के नगद पुरस्कार से सुशोभित किया गया। इनके साथ ही बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अलंकृता ने डिबेट विपक्ष में तृतीय स्थान अर्जित किया, जिन्हें 2100 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान कर सक्वमानित किया गया।  
कालेज लौटने पर प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह की अगुवाई में विजेताओं का अभिनंदन किया गया। प्राचार्या ने छात्राओं का उत्साहवद्र्घन किया कि वे हर प्रकार की स्पर्धाओं में हिस्सा लें। इससे आत्मविश्वास में वृद्घि होती है। साथ ही व्यञ्चितत्व विकास को भी बल मिलता है। संयोजक प्राध्यापिका रेनू रानी ने भी विजेताओं को बधाई दी।

Comments