अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने किया बाल भवन परिसर में नव-निर्मित लाईब्रेरी का उद्घाटन। राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।

उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार के सहयोग से बाल भवन परिसर में लईब्रेरी का निर्माण किया गया, जिसका शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने उद्घाटन करते हुए लाईब्रेरी में बच्चों को मिलने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लाईबेरी में 25 बच्चों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यहां पर बच्चों के पढऩे के लिए शांत व सुरक्षित माहौल प्रदान किया गया है इसलिए शहर के बच्चे इन सुविधाओं का लाभ अवश्य उठाएं। इस दौरान उन्होंने बाल भवन में चल रही अन्य गतिविधियों का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डïा ने बताया कि जिला बाल कल्याण परिशद का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी हूई प्रतिभा को निखारने का हैं। इसलिए परिषद द्वारा संचालित गतिविधियों का बच्चें ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि लाईबे्ररी के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार में बच्चों का एडमिशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाईब्रेरी में बच्चों को पढऩे से संबंधित सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इस मौके पर बाल भवन के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments