गांव की कोई भी समस्या है तो सरपंच के लेटर पैड पर लिखकर भिजवाए तुरंत होगा समाधान- डीसी राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
सोनीपत के डीसी डॉ मनोज कुमार ने कहा कि किसी भी गांव में कोई भी समस्या है तो वह गांव के सरपंच के लेटर पैड पर लिखकर उनके पास भिजवाए उन सभी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरपंच गांव के जनप्रतिनिधि हैं और वह लोगों की समस्याओं को अच्छी तरह से जानते और समझते हैं। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार बुधवार को जिला के गांव माहरा में जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
उपायुक्त डॉ मनोज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की थी कि सभी गांव में जन संवाद कार्यक्रमों के दौरान गांव के सरपंच के साथ लोगों की समस्याएं सुनी जाए। उन्होंने कहा कि आज इसी घोषणा पर अमल करते हुए माहर गांव में गांव के सरपंच के साथ जन समस्याएं सुनी गई। कार्यक्रम के दौरान डीसी, डीसीपी व सरपंच एक ही सोफे पर बैठे। उन्होंने कहा कि इस दौरान गांव में पेयजल की समस्या का 15 दिन मेंसमाधान करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ग्रामीणों ने खेतों के रास्ते के निर्माण की मांग रखी इस पर उपायुक्त ने कहा कि खेतों के रास्ते दो कम के हैं अगर एक कम जगह अतिरिक्त मिलती है तो इनका तुरंत निर्माण कर दिया जाएगा। गांव के लोगों ने गांव में व्यायाम शाला की मांग रखी जिस पर उपायुक्त ने जमीन के लिए कहा तो ग्रामीणों ने बताया कि गांव के स्कूल में ही चार एकड़ जमीन उपलब्ध है। इस पर उपयुक्त निर्देश दिए की इस जमीन का निरीक्षण कर यहां पर व्यायाम शाला का निर्माण किया जाए। गांव के तालाब की रिटेनिंग वॉल के लिए उपायुक्त ने दी प्लेन से पैसा उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए। इसके साथ ही गांव के ट्रांसफार्मर में हैंडल लगाने के निर्देश भी बिजली निगम के अधिकारियों को दिए गए। गांव में कूड़े की समस्या के समाधान के लिए भी ग्रामीणों की मांग पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि इसके अलावा भी जो समस्याएं हैं वह सभी ग्रामीण अपने लेटर पैड पर सरपंच के माध्यम से भिजवा सकते हैं। इस दौरान उपायुक्त ने गांव में पौधारोपण भी किया। इसके बाद उपाय इतने गांव के नॉलेज सेंटर का दौरा भी किया। कार्यक्रम में गांव के सरपंच पवन, डीसीपी गोहाना रविंद्र तोमर, जिला परिषद के सीईओ सुशील कुमार, डीडीपीओ जितेंद्र शर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Comments
Post a Comment