भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने प्रधानमंत्री से की शिष्टाचार भेंट-हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी 90 सीटों पर भाजपा की रणनीति पर हुई चर्चा राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राई से विधायक मोहनलाल बडोली ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात थी।
नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात के संबंध में बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सभी 90 सीटों पर भाजपा की रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के द्वारा फैलाई गई भ्रम की राजनीति को खत्म करके सच्चाई की जीत होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा कि हरियाणा में भाजपा का संगठन तीसरी बार सरकार के गठन के लिए तैयार है। पूरे प्रदेश में बैठकों का दौर जारी है और जल्द ही प्रदेश भर के नेता और मंत्री बूथ स्तर पर उतरेंगे।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली को अपने संगठन के अनुभव का पूर्ण इस्तेमाल करके मजबूती से चुनाव के लिए भाजपा संगठन को तैयार करने के लिए कहा ।
Comments
Post a Comment