रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत ने वन महोत्सव के अवसर पर लगाए 151 पौधे राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।




जहां भारत वर्ष इस बार अपने 75वें  वन महोत्सव के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान को मना कर पर्यावरण को बचाने के लिए आभियान चला रहा है।
उसी उद्देश्य को साकार करने के लिए रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत ने भी  प्रदान करने का प्रण लिया है।
रविवार को रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत के प्रेसिडेंट डॉक्टर गौरव डेमबला की अध्यक्षता में अपने सदस्यों के साथ शहीद मदन लाल ढींगरा पंजाबी समुदाय केंद्र बहालगढ़ रोड़ सोनीपत में 151 अलग-अलग तरह के पौधे लगाए। जिस से इस समुदाय केंद्र में तथा आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण को शुद्ध रखने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर पंजाबी समुदाय केंद्र के प्रधान मोहन टुटेजा ने रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट तथा सदस्यों का इस उत्तम कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
     इस अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्य गौरव गंभीर, संजय अरोड़ा, वनीत , जगदीप सिंह, ऋषी चोपड़ा, गौतम सचदेवा, कुलदीप सोलंकी, संजीव सरीन, गौरव लूथरा, विपिन दुआ, अनमोल,योगेश भगत, प्रमोद भगत, राजीव कठपालिया,त्रिभुवन कौशिक, अजरा अरोड़ा, श्वेता, मोनिका तथा पूजा के अतिरिक्त अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे।
    अन्त में रोटरी क्लब के सेक्रेटरी डॉक्टर सचिन गुप्ता ने सभी सदस्यों का इस अवसर पर सहयोग के लिए धन्यवाद् किया।

   

Comments