महिला विकास निगम बीपीएल श्रेणी की महिलाओं को देगा नि:शुल्क ई-रिक्शा ट्रेनिंग-उपायुक्त डॉ० मनोज -ई रिक्शा ट्रेनिंग के लिए इच्छुक महिलाएं 10 जुलाई तक करें आवेदन। राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।


उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार ने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा बीपीएल यानी गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं के लिए 8 दिन का ई-रिक्शा ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। महिला विकास निगम द्वारा यह ट्रेनिंग महिलाओं को नि:शुल्क दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए पात्र महिला की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह हरियाणा की मूल निवासी हो। पात्र महिला की शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास तथा उसके पास वैध लर्नर लाइसेंस भी होना चाहिए। यह ट्रेनिंग 1 लाख 80 हजार से कम वार्षिक आय वाली महिलाओं या लड़कियों को ही दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पात्र महिलाएं 10 जुलाई 2024 तक ऑनलाईन ईमेल आईडी hwdcsonepat@gmail.com  पर आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा ऑफलाइन जिला कार्यालय में भी अपना आवेदन जमा करवा सकती हैं। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए गोहाना रोड़ स्थित अनिल विहार के मकान नंबर-842 नजदीक ऋषिकुल स्कूल स्थित जिला कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इसी कड़ी में दूरभाष न 0130-2200799, 9254702050 व 9466202675 पर भी जानकारी ली जा सकती है।

Comments