दी अंबेडकर एजुकेशनल सोसायटी सोनीपत की आम सभा की बैठक ककरोई रोड़ स्थित डॉ. अंबेडकर भवन में आयोजित की गई। जिसमें वर्ष 2023 - 2024 में आय व व्यय का ब्योरा प्रस्तुत कर किया गया जिसको उपस्थित आजीवन सदस्यों ने बहुमत मत से पारित कर दिया।
दी अम्बेडकर एजुकेशनल सोसाइटी के प्रधान सत्यवान भाटिया ने बताया कि आम सभा की सुबह 10 बजे बुलाई गई थी। जिसमें वर्ष 2023 - 2024 में आय व व्यय का ब्योरा प्रस्तुत कर किया गया। जिसको उपस्थित आजीवन सदस्यों ने बहुमत मत से पारित कर दिया।
इस अवसर पर उपप्रधान संजय कुमार अहलावत, सचिव जगमिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह, कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप राज, सुरेन्द्र कुमार, नरेन्द्र राणा, रविन्द्र भाटिया तथा सोसायटी के आजीवन सदस्य प्रेमसिंह सभरवाल, सुबेसिंह सिंगल, ओम प्रकाश, विरेन्द्र नरवाल, विरेन्द्र राठी, महावीर बाल्याण, जयकिशन मेहरा आदि भी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment