टीटीसी हिसार सरसा रोड पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया । कार्यक्रम टीटीसी हिसार एवं नेहरू युवा केंद्र हिसार व आजाद हिंद युवा क्लब गांव किरतान के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब के बच्चों ने प्रोटोकॉल डेमो आयुर्वेदिक के बारे में सभी योग करवा । इस मौके पर टीटीसी के डायरेक्टर मुकेश जैन ने कहा योग से हर बीमारी दूर होती है योग से इंसान की टेंशन भी कम होती है। योग करने से व्यक्ति निरोग रहता है। इंसान के लिए योग से बढ़कर और कोई ऐसा धन नहीं है , जिससे आदमी शांति से रहे। इस मौके गांव किरतान से आजाद हिन्द युवा क्लब गांव किरतान के प्रधान कपूर सिंह आर्य, रवीन्द्र कुमार आर्य, नगर राम पाल खरब ,कुनाल आर्य, नरेन्द्र आर्य, प्रोमिल आर्य व दिपिका आदि मौजूद रहीं।
Comments
Post a Comment