ऑल इंडिया कांग्रेस सचिव का मनाया जन्मदिन -प्रदेश सचिव पवन रंगा द्वारा आयोजित बर्थडे पार्टी पर काटा केक राष्ट्रीय जंक्शन / जयबीर सिंह।
मुरथल स्थित एक होटल पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव ( एससी सेल ) पवन रंगा द्वारा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल के जन्मदिन के अवसर पर एक बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया । शनिवार रात्रि के समय आयोजित बर्थ डे पार्टी में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल को जन्मदिन की बधाई व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी । बर्थ डे पार्टी में पहुंचे प्रदीप नरवाल ने केक काटकर अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता उसकी रीढ़ की हड्डी होता है, जिसके बिना आगे बढ़ने की कल्पना भी नही की जा सकती । उन्होंने कहा कि अभी पिछले माह देश में हुए लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही फल है कि उन्होंने कांग्रेस की नितियां जन- जन तक पहुंचाई। जिसके चलते हम पूरे देश में इतनी मजबूत स्थिति में खड़े हो पाए तथा हरियाणा में भी पांच सीट जीतने में कामयाब हुए । अपने जोशीले संबोधन में उन्होंने लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत के लिए भूरी - भूरी प्रशंसा की व आभार जताया ।
इस दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रदीप सरोहा, राष्ट्रीय जंक्शन समाचार- पत्र के संपादक अनिल खत्री, पत्रकार जयबीर छाछिया, पत्रकार नरेन्द्र राणा,प्रदीप रंगा, मंजीत सैन,व महेश जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
-------
Comments
Post a Comment