श्री गुरु हरगोविन्द सिंह साहिब के प्रकाश पर्व पर अरदास करने पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा राष्ट्रीय जंक्शन/न्यूज़।
राष्ट्रीय जंक्शन / पंचकूला।
पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज नाडा साहिब गुरुद्वारा में अरदास करने पहुंचे। छठवें गुरु श्री गुरु हरगोविन्द सिंह साहिब के प्रकाश पर्व को हुड्डा ने संगत के साथ श्रद्धा व भक्ति भावना से मनाया।
इस पावन अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिबान से देश व प्रदेश की उन्नति व खुशहाली की अरदास की। इस मौके पर उन्होंने गुरु साहिबान द्वारा देश व धर्म की खातिर दिए योगदान व उनकी महिमा के बारे में संगत और मीडिया के साथ अपने विचार साझा किए।
Comments
Post a Comment