ड्रग फ्री हरियाणा करने के लिए चलाया पुलिस ने ड्रग फ्री भारत, ड्रग फ्री हरियाणा अभियान राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।


पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपुर के आदेशानुसार व पुलिस आयुक्त सोनीपत के निर्देशानुसार दिनांक 12 जून से 26 जून तक “ड्रग फ्री भारत ड्रग फ्री हरियाणा अभियानचलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज थाना प्रभारी बरोदा व थाना प्रभारी राई ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में जाकर वहां उपस्थित लोगो को नशामुक्ति की इस मुहिम की पालना करने और नशे से दूर रहने बारे संदेश दिया गया।

      उन्होनें लोगो को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर के आदेशों की पालना करते हुए जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ 12 से 16 जून तक नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत आम लोगों को नशीली दवाओंनशीले पदार्थों के दुष्परिणामों व दुष्प्रभाव बारे में जागरूक किया जाएगा। इसका उद्देश्य आमजन को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना है। युवाओं को नशीली दवाओंनशीले पदार्थों के खतरों से दूर करना है।

      थाना प्रभारियों द्वारा लोगो को संदेश दिया गयi कि नशा एक ऐसी बुराई है जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ-साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवाओ को नशे से बचाना होगा। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम सुबह और शाम युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़कर उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दे रही हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान से जहां युवा खेलों से जुड़ेंगे वहीं आपराधिक गतिविधियों से दूर रहेंगे। थाना प्रभारियों नें अपने आस पास के युवाओं व आमजन से अपील की है कि वे अपने घरपरिवार व क्षेत्र के लोगों को ड्रग एवं हिंसा से बचाने के लिये अपने व आस-पड़ोस के छात्रों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा की नशे का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस विभाग के कण्ट्रोल रूम के मोबाईल नम्बर 7419410578 पर या नजदीकी थाना में दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाऐगा। इस अवसर पर अन्य समाजसेवी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।  

Comments