राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी जीत का परचम लहराएंगे। आज जन-जन का आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी ही प्रत्येक जन का भला कर सकती हैं। विधायक सुरेंद्र पँवार सोनीपत विधानसभा की विभिन्न कालोनियों से पहुंचे देवतुल्य शहर वासियों को सेक्टर -15 स्थित निवास स्थान पर संबोधित कर रहे थे।
विधायक सुरेंद्र पंवार नें कहा कि कांग्रेस सुशासन में प्रत्येक जन का कल्याण हुआ है। जिस तरह लोकसभा चुनाव में देवतुल्य जनता ने कांग्रेस पार्टी का साथ दिया है, क्षेत्रवासी विधानसभा चुनाव में इससे भी अधिक बढ़कर कांग्रेस पार्टी का साथ देगी। कांग्रेस सरकार बनने पर प्रत्येक जरूरतमंद को 100-100 वर्ग गज के नि:शुल्क प्लॉट दिए गए थे, इसी तरह आने वाले समय में 100-100 वर्ग गज के प्लाट आवंटन करने व उन्हें बनाने का काम भी कांग्रेस सरकार करेगी। भाजपा ने जनता को झूठ बोलने व बरगलाने का काम किया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही जनता को सुविधाएं पहुंचाने का काम किया है। जनता से जो वादे किये हैं, कांग्रेस पार्टी ने उन्हें हमेशा पूरे किए हैं। इसलिए आज जो लोकसभा चुनाव में परिणाम आए हैं उनसे बीजेपी बौखला गई है, उन्हें भय है कि कहीं विधानसभा चुनाव में उनकी जमानत जब्त न हो जाए। लेकिन प्रदेश की जनता आज मन बना चुकी है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार को हरियाणा प्रदेश से बाहर करने का काम करेगी और भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को विजयी करवाएंगे। विधायक सुरेंद्र पंवार ने निवास स्थान पर पहुंचे सभी शहर वासियों को लोकसभा चुनाव में मेहनत व ईमानदारी के साथ काम करने पर उन्हें धन्यवाद किया। और आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए और अधिक मेहनत के साथ पार्टी का प्रचार प्रसार करने का संदेश दिया। इस दौरान पार्षद बिजेंद्र मलिक, संजय चार मरला, सुदर्शन बत्रा, रमेश बजाज, विकास शर्मा, रवि, कमल, राजेश, नीरज, संजय, नरेंद्र सहित बड़ी तादाद में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment