राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
शहीदों के सरताज साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी के पावन शहीदी दिवस पर शहर के चार मरला स्थित गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला प्रवक्ता तरूण देवीदास ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा नेता का पटका एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
भाजपा नेता तरूण देवीदास ने सर्वप्रथम गुरुद्वारा में पहुंचकर माथा टेका एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देवी जी ईश्वरीय भक्ति, सार्वभौमिक प्रेम और निस्वार्थ सेवा की प्रतिमूर्ति थे। इसमें कोई संदेह नहीं कि उनका पूरा जीवन किसी प्रेरणादायक कथा से कम नहीं है। जो वर्तमान पीढ़ी को प्रेम और भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन करता है।
गुरु अर्जुन देव जी ने धर्म का सम्मान करते हुए उस समय के बादशाह की सभी बातें मानने से इंकार कर दिया ओर शहीद होना उचित समझा। आज उनकी शिक्षाओं पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
इस मौके पर अटूट लंगर का आयोजन किया गया जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मनोहर लाल नारंग, गोपाल कुमार, राकेश, वेद प्रकाश, मदन वाधवा, रविंद्र कुमार नारंग , भूषण जोहर , संजय बब्बा आदि गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामई उपस्थिति रही।
Comments
Post a Comment