राष्ट्रीय जंक्शन/ सोनीपत।
नटराज थियेट्रिकल ग्रुप रजि० द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यशाला का शुभ आरम्भ आईसीएस कोचिंग सैन्टर में किया गया। जिसमें सैन्टर के प्रबन्धक परिमल कुमार और नेहरू युवा केन्द्र के युवा समन्वयक नवीन गुलिया ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रो.सुभाष सिसोदिया प्रसिद्ध मंच सन्चालक व सुधीर मलिक, पवन स्वामी, सतीश दहिया, सुलेन कुमार, शिवानी आदि कलाकार उपस्थित रहे।
कार्यशाला में प्रथम दिन लगभग 50 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। प्रशिक्षुओं को 15 दिवसीय शिविर में मन लगा कर सिखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला 16 जून तक चलेगी। इसमें नृत्य, गायन, वादन, अभिनय लेखन में रिंग के साथ-साथ कई विद्याओं को उच्च कोटि के विद्वानों द्वारा सिखाया जाएगा ।
नटराज थियेट्रिकल ग्रुप के निदेशक सत्यवान सरोहा ने बताया कि प्रशिक्षुओं को तराशने के लिए हर सम्भव प्रयास कर उनको अच्छा मंच प्रदान दिया जाऐगा ।
Comments
Post a Comment