कक्षा 9वीं व 11 वीं के छात्रों/छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक विद्यालय 24 जून तक कर सकते हैं अपलोड -बोर्ड अध्यक्ष
राष्ट्रीय जंक्शन / भिवानी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से सम्बद्धता प्राप्त राजकीय/अराजकीय विद्यालयों/गुरूकुलों/विद्यापीठों द्वारा शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 9वीं व 11 वीं के छात्रों/छात्राओं के वार्षिक परीक्षा अंक 24 जून, 2024 तक अपलोड कर सकते है।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ० वी.पी.यादव ने आज बताया कि विद्यालयों द्व्रारा शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए 9वीं व 11वीं कक्षा के कुछ छात्रों/छात्राओं के वार्षिक परीक्षा अंक अपलोड करते समय परीक्षा परिणाम को रिजल्ट लेट टु ऐलिजिबिलिटी (RLE) किया गया था। ऐसे सभी विद्यालय दिनांक 13 जून से 24 जून, 2024 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर अपने विद्यालय की लॉगिन आई.डी. से अंक अपलोड करना/आर.एल.ई. हटाना सुनिश्चित करें।
डॉ० यादव ने बताया कि यदि किसी विद्यालय द्वारा छात्रों/छात्राओं के अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो ऐसे छात्रों/छात्राओं को बोर्ड की आगामी कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
.

Comments
Post a Comment