आसरा केन्द्र गन्नौर में नि:शुल्क दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन 88 ट्राई साईकिल की गई वि​तरित राष्ट्रीय जंक्शन / गन्नौर।

  रेडक्रॉस सोसायटी सोनीपत व एलिम्को के सहयोग से सोमवार को आसरा केन्द्र गन्नौर में नि:शुल्क दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दिव्यांगजन को कूल 88 ट्राई साईकिल वितरित किए गए। 
पूर्व पार्षद जयदीप मलिक ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन करते रहेंगे और जो दिव्यांग जन इस शिविर में भाग नहीं ले पाए उनको भी जिला रेडक्रॉस सोनीपत से कृत्रिम उपकरण समय—समय पर मिलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि एलिम्को का मिशन दिव्यांगजनों को उपयुक्त अत्याधुनिक सहायक उपकरण और पुनर्वास सेवाएं प्रदान करना है उनकी जरूरतों को पूरा करती हैं।
आसरा केन्द्र गन्नौर के इंचार्ज प्रवीण लाम्बा ने कहा कि एलिम्को का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद व्यक्तियों को कृत्रिम अंगों और सहायक उपकरणों उचित लागत पर उपलब्धता, उपयोग, आपूर्ति और वितरण को बढ़ावा देना, प्रोत्साहित करना और विकसित करना है। इस मौके पर डॉ योगेश, विक्रम, करण और रेडक्रॉस व एलिम्को स्टाफ उपस्थित रहा।

Comments