विधायक सुरेंद्र पंवार ने एचसीएस परीक्षा में 32वां रैंक प्राप्त करने वाले मुकुल दहिया को किया सम्मानित राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।


विधायक सुरेंद्र पंवार ने एचसीएस परीक्षा में 32वां  स्थान प्राप्त करने वाले मुकुल दहिया को उनके निवास स्थान नजदीक जिंदल ग्लोबल सिटी पहुंचकर सम्मानित किया। विधायक सुरेंद्र पंवार ने मुकुल दहिया के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विधायक सुरेंद्र पंवार मुकुल  के घर पहुंचकर उसके माता-पिता व समस्त परिवारजनों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुकुल  ने हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर सोनीपत का हरियाणा में नाम रोशन किया है। मुकुल  की सफलता से  न जाने कितने युवा प्रेरित होकर अपने जीवन को सफल बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है। जब तक विद्यार्थी ईमानदारी के साथ निरंतर मेहनत नहीं करेगा तब तक वह सफल नहीं होगा। जीवन में कई बार कठिनाइया आती रहती है, लेकिन कभी भी रूकना नहंी चाहिए। समस्याओं से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि मुकुल दहिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एल एल बी की  पढ़ाई पूरी की है।  शुरूआती दौर से ही बड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई की, जिसके परिणामस्वरूप उसे सफलता मिली है। इस दौरान पार्षद नीतू दहिया, राजेश दहिया, वीरेंद्र दहिया, मनीषा, राजेश, प्रवीण, नरेंद्र दहिया,सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



 

Comments