सोनीपत में मनाया जाएगा संत शिरोमणी कबीर साहेब का प्रकट दिवस 21 जून को

राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
धानक कबीर समाज जागृति मंच (रजि0) के प्रधान हसंराज ने अपने साथियों के साथ वार्ड नं0 11 भीम नगर, ज्ञान नगर सोनीपत में बैठक का आयोजन किया गया। 
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रधान हसंराज इष्टकान ने बताया कि संत शिरोमणी कबीर साहेब का प्रकट दिवस 21 जून 2024 को सोनीपत में मनाया जा रहा। 
आगे बताया कि जिला स्तरीय जायन्ती बडी धूमधाम से मनाई जाएगी और विशाल भण्डार का भी आयोजन किया जा रहा है सभी साथियों से अवह्ान किया जाता है कि जायन्ती में बढ़-चढ़ का भाग लें।  
इस अवसर पर महावीर, राजेन्द्र, सतपाल, बलराज बहमणिया, प्रधान रामदिया राहुल निर्माण, राजेश बागडी, रामनिवाय, धर्मबीर बागडी, विजय प्रकाश, अजय इत्यादि मौजूद रहे।  

Comments