राष्ट्रीय जंक्शन / भिवानी।
आज हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से श्रीमती शान्ति देवी अधीक्षक, श्री ईश्वर सिंह, अधीक्षक, श्री बृजलाल, अधीक्षक एवं श्री दलीप सिंह, सहायक सेवानिवृत हुए। बोर्ड द्वारा इन्हें एक गरिमापूर्ण समारोह में विदाई दी गई।
इस अवसर पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० वी.पी.यादव ने बताया कि शान्ति देवी अधीक्षक 34 वर्ष 09 महीने 10 दिन, ईश्वर सिंह, अधीक्षक 34 वर्ष 09 महीने 06 दिन, बृजलाल, अधीक्षक 28 वर्ष 09 महीने 20 दिन एवं दलीप सिंह, सहायक 34 वर्ष 09 महीने 02 दिन तक बोर्ड में अपनी सेवाएं देने उपरान्त सेवानिवृत हुए हैं। उन्होंनेे सेवानिवृत हुए अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की तथा उनके सुखमय और आनंदमय जीवन की कामना की।
उन्होंने कहा कि बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयासों के फलस्वरूप शिक्षा बोर्ड प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने सभी से अपील की कि बोर्ड कर्मी अपनी सक्रिय सहभागिता को बढ़ाते हुए पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा व लगन से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियो को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व उपहार देकर शिक्षा बोर्ड से सेवानिवृत किया। इस अवसर पर सेवानिवृत हो रहे कर्मचारी/अधिकारी व उनके परिजन एवं बोर्ड के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment