घर बैठे मतदाता डाउनलोड कर सकते हैं अपना फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड-डॉ० मनोज वेबसाइट www.voters.eci.gov.in पर उपलब्ध है सुविधा
राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत ।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा आम चुनाव से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य ऑनलाइन कर दिए हैं। आयोग ने देशभर में डिजिटल मतदाता पहचान पत्र या इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड यानी ई-ईपीआईसी की सुविधा शुरु कर रखी है। मतदाता घर बैठे ही चुनाव आयोग की वेबसाइट www.voters.eci.gov.in से अपना फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम हो गया है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है तो वोटर हेल्पलाइन एप या आयोग की वेबसाइट www.voters.eci.gov.in से अपना वोटर कार्ड आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि डिजिटल वोटर कार्ड ई-ईपीआईसी को डिजिलॉकर में भी अपलोड किया जा सकता है। इसके अलावा इसे प्रिंट भी कराया जा सकता है। ई-ईपीआईसी वोटर कार्ड ओरिजिनल वोटर आईडी कार्ड का एक नॉन-एडिटेबल पीडीएफ वर्जन है। उन्होंने बताया कि वोटर आईडी के पीडीएफ वर्जन को भी आइडेंटिटी के साथ एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डिजिटल आईडी प्रूफ को आसानी से एक्सेस करने के लिए मोबाइल फोन या डिजिलॉकर में स्टोर करके रखा जा सकता है।
निर्वाचन आयोग के एप से ऐसे करे डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड:-
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग की वेबसाईट या एप से नए यूजर को पहले रजिस्टर करना होगा। इसके बाद ई-ईपीआईसी डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करें। तत्पश्चात ई-ईपीआईसी नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर को दर्ज करें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा और ई-ईपीआईसी से वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Comments
Post a Comment