जन कल्याण कार्यों के लिए डा. रघुबीर सिंह सम्मानित


राष्ट्रीय जंक्शन / राई ।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा की जाने वाली सामाजिक एवं आध्यात्मिक सेवाओं के लिए राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टम) कुंडली के डायरेक्टर डा० हरिन्दर सिंह ओबराय ने संस्था के वरिष्ठ कार्यकता डॉ रघबीर भाई को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
डा. रघुबीर सिंह एक सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्य के साथ ही किसानों के लिए भी विशेष कार्य करते हैं। पिल्ले 40 वर्षों से वह संस्था एवं समाज की सेवाओं में लगे हुए हैं, उन्होंने हर वर्ग के लोगों की सेवाएं की हैं। वर्तमान समय उनका ज्यादा फोक्स किसान भाईयों को परम्परागत प्राकृतिक खेती सिखाने पर रहता है। इसके लिए उन्होंने कई यात्राएं भी निकाली हैं और मेलों में जाकर प्रदर्शनियां भी की हैं। नॉगल खुर्द में भी उन्हें सम्मानित किए जाने पर गाँव के किसान भाईयों कृषि वैज्ञानिकों एवं विश्व कल्याण सरोवर, नॉगल खुर्द के प्रभावी बी के सतीश भाई ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Comments

Post a Comment