सोनीपत शहर में पीने के पानी के लिए पांच स्थानों पर वाटर कूलर तथा चार स्थानों पर किया गया मिट्टी के बर्तन की व्यवस्था
राष्ट्रीय जंक्शन /सोनीपत।
नगर निगम आयुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम सोनीपत द्वारा गर्मी के मौसम में चलने वाली लू के प्रभाव से बचाव के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर आमजन के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में पांच स्थानों पर जिनमें कार्यालय नगर निगम सोनीपत, जानकीदास बुस्टर ओल्ड डीसी रोड सोनीपत, आईटीआई बूस्टर राठधाना रोड सोनीपत, ओल्ड वॉटर वर्कस नजदीक ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कामी रोड सोनीपत तथा कच्चे क्वार्टर नजदीक फुवारा प्वाईंट ओल्ड डीसी रोड सोनीपत में वॉटर कूलर लगवाए गए हैं। इसी प्रकार 04 स्थानों सुभाष चौक, मुरथल चौक, बहालगढ़ चौक तथा बस स्टैंड पर पीने के पानी के लिए मिट्टी के बर्तन की व्यवस्था की गई है।

Comments
Post a Comment