राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत ।
लोकसभा चुनाव के दृष्टिïगत अवैध शराब व मादक पदार्थों की पकड़ के मामले में हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने सोनीपत को बेस्ट डिस्ट्रिक्ट का दर्जा दिया। साथ ही उन्होंने करोड़ों रुपये की अवैध शराब पकडऩे के लिए उपायुक्त डा. मनोज कुमार व पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने प्रोत्साहन दिया कि वे इसी प्रकार अपने प्रयासों को जारी रखें, जिसके लिए उन्हें हर प्रकार का पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।
वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से हरियाणा के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव के अंतर्गत जारी तैयारियों के साथ चिन्हित अपराधों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने जिलावार अवैध शराब व मादक पदार्थों की पकड़ व रिकवरी के साथ चिन्हित अपराधों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि अवैध शराब पर लगाम लगाने के मामले में सोनीपत जिला प्रशासन ने सबसे बेहतरीन कार्य किया है।
उपायुक्त डा. मनोज कुमार ने प्राप्त दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना का भरोसा देते हुए मुख्य सचिव से मिले विशेष प्रोत्साहन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने जानकारी दी कि जिला में हाल ही में करीब पांच करोड़ छह लाख रुपये की अवैध शराब पकड़ी गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दृष्टिïगत विशेष नाका लगाये गये हैं। पुलिस व एक्साईज विभाग की टीम बेहतरीन तालमेल के साथ आगे बढ़ रही है, जिसके सफल परिणाम मिल रहे हैं। इन प्रयासों को लगातार जारी रखा जाएगा। आगे भी सोनीपत में अवैध शराब पर पूर्ण रोकथाम लगाये रखेंगे।
उपायुक्त डा. मनोज कुमार ने वीडियो कान्फ्रेंस के उपरांत मौके पर ही संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की कोई भी गतिविधि यहां नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए प्रयासों को और कड़ा किया जाए। नाको पर वाहनों की चैकिंग जारी रखें। किसी भी संदिग्ध वाहन को चैकिंग के बिना न जाने दें। संदिग्ध स्थानों पर भी छापामार कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध शराब का उत्पादन व बिक्री न होने पाए।
इसके साथ ही उपायुक्त ने चिन्हित अपराधों पर भी विस्तार से मंथन किया। उन्होंने कहा कि जिला में 10 चिन्हित अपराधों में सजा मिली है। चिन्हित अपराधों में संलिप्त कोई भी अपराधी छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए पूर्ण प्रयास करें। अपराधियों को सजा दिलाने के लिए साक्ष्य जुटाने के साथ मजबूती से पैरवी करें। विशेष रूप से पॉक्सो के मामलों में पैरवी में कोई भी कोताही नहीं रहनी चाहिए। संबंधित अधिकारी बेहतरीन तालमेल के साथ एकजुट प्रयास करें ताकि हर अपराधी को सजा मिले।
बैठक में एसडीएम अमित कुमार, सीटीएम पूजा कुमारी, डीए सुनील खत्री, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री, डीपीओ प्रवीण कुमारी आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Comments
Post a Comment