जीवीएम के छात्रावास की छात्राओं को मिलेगी वॉशिंग मशीन से कपड़े धुलवाने की सुविधानाममात्र शुल्क पर देंगे सुविधा, एलजी कंपनी के साथ एमओयू किया साइन: डा. मंजुला स्पाह


राष्ट्रीय जंक्शन /सोनीपत।
जीवीएम गल्र्ज कालेज के छात्रावास की छात्राओं को जल्द ही हाथों से अपने कपड़े धोने से छुटकारा मिल जाएगा। छात्राओं को अब नाममात्र शुल्क पर वॉशिंग मशीन से कपड़े धोने की सुविधा मिलेगी, जिसके लिए जीवीएम ने एलजी कंपनी के साथ एमओयू साइन किया है। संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि छात्राओं को अधिकाधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए नियमित रूप से प्रयास जारी रहेंगे।
प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने बताया कि एलजी कंपनी के साथ कालेज ने एक एमओयू साइन किया है। एमओयू के लिए कंपनी की ओर से प्रतिनिधि के रूप में असिस्टेंट एरिया मैनेजर गुरूग्राम ब्रांच राकेश कुमार आये। संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व कोषाध्यक्ष राजेश रेलन की विशेष उपस्थिति में प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। जीवीएम संस्थान के छात्रावास के लिए हुए एमओयू में प्राचार्या डा. मंजुला को अधिकृत किया गया है। जीवीएम की सभी शिक्षण संस्थाओं की छात्राओं को इसका लाञ्जा मिलेगा।
प्राचार्या ने बताया कि जल्द  ही छात्रावास में दस-दस किलोग्राम की दो मशीनें स्थापित कर दी जाएगी। मशीन के संदर्भ में छात्राओं को कंप्यूटरीकृत पूर्ण जानकारी दी जाएगी। उन्हें बारीकी से मशीन के माध्यम से कपड़े धोने की विधि का प्रशिक्षण ञ्जाी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नि:संदेह होस्टल की छात्राओं के लिए यह बेहतरीन सुविधा होगी। मशीन से कपड़े धोने की सुविधा का लाञ्जा उठाने के लिए छात्राओं से मामूली शुल्क लिया जाएगा।
इस मौके पर उपस्थित जीवीएम इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्रॉलोजी एंड मैनेजमेंट की प्राचार्या डा. मंजू पपरेजा ने भी एमओयू के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि होस्टल में उनके संस्थान की छात्राएं भी रहती हैं, जिन्हें मशीन से कपड़े धोने की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने छात्राओं का आह्ववन किया कि वे आगे बढ़कर इस सुविधा का पूर्ण लाभ उठायें।

Comments