हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल महाराज से जनपक्षीय शिक्षा बारे सौंपा मांग पत्र
राष्ट्रीय जंक्शन /सोनीपत।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ (संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ एवम् स्कूल टीचर्स फैडरेशन ऑफ इंडिया) के बैनर तले सोनीपत में शिक्षकों ने प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार सतपाल महाराज को मांग पत्र सौंपा।अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान जोगिंद्र सिंह ने बताया कि मौजूदा सरकार शिक्षा के सार्वजनिक ढांचे को बर्बाद करना चाहती है यदि आने वाले चुनाव में आपकी सरकार बनती है तो इस शिक्षा के सार्वजनिक ढ़ांचे को बचाने के लिए आपका व आपकी पार्टी का क्या दृष्टिकोण रहेगा और अपना मांग पत्र भी जिला प्रधान ने कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल महाराज को सौंपा। उन्होंने अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा अध्यापक संघ कभी राजनीतिक फैसला नहीं लेता परंतु पुरानी पेंशन नीति को बहाल करवाने के लिए हरियाणा ही नहीं पूरे देश के कर्मचारी लाम बंद हैं और जैसा कि कांग्रेस ने सरकार बनने पर नई पेंशन नीति रद्द करने बारे वादा किया है इसको लेकर कर्मचारी उत्साहित हैं। प्रेस सचिव दिनेश छिकारा ने कहा कि अगर सरकार की नियत साफ हो तो सार्वजनिक शिक्षा के इस ढांचे को बचाया जा सकता है दीमक की तरह पनप रहे प्राइवेट स्कूलों पर अगर नियमों को पालन करने की शक्ति बढ़ती जाए और शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य न लिया जाए तो बहुत हद तक सुधार हो सकता है । कोषाध्यक्ष रोहताश गंगाना ने कहा कि आजादी के 64 वर्षों के बाद देश को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार मिला। जिसके अनुसार आठवीं कक्षा तक के छात्रों को निशुल्क शिक्षा मिलेगी।प्रदेश सरकार मॉडल संस्कृति स्कूलों के नाम पर कानून का उल्लंघन करके छात्रों से दाखिला फीस और मासिक ट्यूशन फीस वसूल रही है। उन्होंने मांग की कानून का पालन हो और शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य न लिए जाएं। निशुल्क शिक्षा दी जाए। जिला सचिव नरेंद्र चहल ने अपने संबोधन में कहा की यह पहली सरकार है जो छात्रों को चिराग योजना के नाम पर निजी विद्यालयों में भेज रही है।जिनकी फीस सरकार दे रही है और अपने सरकारी मॉडल स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों से फीस वसूल रही हैं। चिराग योजना से सरकारी स्कूलों में निश्चित रूप से छात्र संख्या घटेगी।
सर्व कर्मचारी संघ सोनीपत के जिला प्रधान देशराज नैन व शिलकराम मलिक ने अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के इस ढ़ांचे को बचाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ अध्यापकों के साथ खड़ा है आज उनके साथ राजा भैया, अमित , आंनद हुड्डा, सतबीर धड़कन ओम प्रकाश ऋषिकेश, अनिल कुमार शशि, प्रदर्शन में रमेश शास्त्री, जगमोहन, हंसराज, रोहतास चहल, रामप्रसाद, रामकुमार, आदि मुख्य रूप से प्रदर्शन में शामिल हुए।
हर जोर ज़ुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है
ReplyDeleteअच्छा
ReplyDelete