पचीस हजार रुपये के ईनामी व हत्या करने की घटना में संलिप्त, तकरीबन बारह सालो से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशकर लिया रिमाण्ड पर
राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
सोनीपत जिला की क्राईम युनिट कुण्डली की पुलिस टीम नें बारह सालो से फरार, पचीस हजार रुपये के ईनामी व हत्या करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अखिलेश पुत्र अयोधा प्रसाद निवासी जिला रोहताश, बिहार का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए बतलाया कि दिनांक 31 जुलाई 2012 को देव चन्द पुत्र रतन निवासी मुरशाना जिला बुलन्दशहर UP ने थाना कुण्डली में शिकायत दी थी कि मेरा बड़ा बेटा अनिल ड्राईवर की नोकरी करता था। मेरा बेटा अनिल दिनाकं 25.07.2012 को समय करीब 9.00 बजे रात ग्रेटर नोयडा सूरजपुर से अपने केंटर में वाटर कूलर टैंक लेकर काला आम हिमाचल प्रदेश के लिए चला था जो 26.07.2012 को वहां पहुंचना थाl गाड़ी मालिक गजेन्द्र निवासी ग्रेटर नोयडा ने बतलाया की अनिल वहां नही पहुंचा हैl जिस पर मुझे भी अपने बेटे की चिंता हुई मै अपने परिवार वालो और गाड़ी मालिक को साथ लेकर तलाश में लग गयाl जो हम सभी तलाश करते हुए TDI कुण्डली पहुंचे तो पता चला की एक नोजवान लडके की लाश TDI के गटर में पड़ी है जिस पर हमने गटर में जाकर देखा तो वहां पड़ी लाश मेरे बेटे अनिल की ही थीl जिसके गले में एक कपड़ा बन्दा हुआ है जिसके केंटर और माल का अभी तक कोई पता नही चला है मेरे बेटे अनिल को जरुर यही TDI में आसपास के नामालूम व्यक्ति ने उसका माल सहित केंटर छीन कर उसकी हत्या कर दी है l इस घटना का भारतीय दंड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना कुण्डली में अभियोग दर्ज किया गया था। घटना में संलिप्त तीन आरोपियो राहुल निवासी कुशला जिला गुरुग्राम, रविन्द्र व राकेश अटेरना जिला सोनीपत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था व गिरफ्तार आरोपियो से घटना में लूटा गया केंटर व माल भी बरामद कर लिया था। घटना में फरार आरोपी अखिलेश निवासी सरिस टपरा त्रिवेनिटोला जिला रोहताश, बिहार पर पुलिस द्वारा पचीस हजार रुपये का ईनाम भी रखा गया था।
अब क्राईम युनिट कुण्डली की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक प्रदीप ने अपनी पुलिस टीम के साथ घटना में संलिप्त आरोपियो की खोजबीन करते हुए आरोपी अखिलेश निवासी सरिस टपरा त्रिवेनिटोला जिला रोहताश बिहार को कुण्डली सोनीपत से नियमानुसार गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत एक दिन पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।
Comments
Post a Comment