एनएस विद्यालय का परिणाम रहा शत प्रतिशत- हरपाल सिंह



राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
हाल ही में  घोषित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के बारहवीं कक्षा के परिणाम में एनएस विद्यालय कालूपुर सोनीपत का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि बच्चों के कठीन परिश्रम और शिक्षकों के अथक प्रयास से यह सब सम्भव हो पाया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की निदेशक डॉ. सुनीता सरोहा ने सभी छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित करते हुए विद्यालय के सम्पूर्ण स्टाफ को बधाई दी तथा सभी को मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। विदित रहे कि एनएस सीनियर सैकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा कुल 18 विद्यार्थीयों में से 12 ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। छात्रा खुशी 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। संस्था के निदेशक डॉ. जितेन्द्र सरोहा और प्राचार्य डॉ. हरपाल सिंह एवं शिक्षकों ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।

Comments