जीवीएम की खुशबू ने जीते ऑल हरियाणा स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दो रजत पदक



राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
फरीदाबाद में संपन्न 23वीं ऑल हरियाणा स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीवीएम गल्र्ज कालेज की छात्रा खुशबू ने दो रजत पदक जीते, जिसके आधार पर उन्हें नेशनल चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने खुशबू को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।
जीवीएम की खेल प्रभारी अनु ने बताया कि फरीदाबाद में 3 से 5 मई तक ऑल हरियाणा स्टेट किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जीवीएम की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा खुशबू ने हिस्सा लेते हुए सफल प्रदर्शन किया। खुशबू ने प्रतियोगिता की दो स्पर्धाओं में पदक जीते। उन्होंने प्वाईंट फाइट में 55 किलोग्राम भार वर्ग में रजत तथा किक लाइट फाइट में भी 55 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता।
कालेज लौटने पर खुशबू का प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि छात्रा ने आशाओं पर खरा उतरते हुए सफल प्रदर्शन किया है। अब उन्हें भरोसा है कि राष्टï्रीय स्तर पर भी खुशबू सफल प्रदर्शन करके लौटेगी। इसके लिए उन्होंने छात्रा को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खेल प्रभारी अनु ने भी खुशबू को बधाई के साथ शुभकामनाएं दी।

Comments