राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में आगामी मदर डे को मध्येनज़र रखते हुए ‘माँ का आँचल’, ‘माँ की महिमा’ और ‘माँ का साया व्यक्तित्व निखार में सहायक’ जैसे विविध विषयों पर एक पुत्र-पुत्री स्वरूप विद्यार्थियों का अपनी-अपनी माँ के सम्मान में पोस्टकार्ड लेखन कला को विकसित करने और माँ की महत्ता को आजीवन सँजोए रखने के उद्देश्य से इंटरहाउस पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ | इस अंतरसदनीय प्रतिस्पर्धा में गेटवे के कक्षा स्तर चौथी से बारहवी तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता निभाई |
इस इंटरहाउस प्रतियोगिता में कक्षा चतुर्थ से बारहवी तक के सभी सदन से संबंधित जूनियर,सीनियर छात्र-छात्राओं नें पोस्टकार्ड लेखन की पौराणिक-आधुनिक-नवीनतम शैलियों का प्रयोग करते हुए दिए गए थीम्स पर रोचक और आकर्षक साज-सज्जा के साथ राइटिंग कार्य में अपनी प्रतिभा व्यक्त की |
इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य प्रेम कुमार ओझा, उप-प्राचार्या रिम्पी वर्मा सहित चारों सदन के प्रभारी-सहायक प्रभारी शिक्षक-शिक्षिका वृंद और विशेष रूप से आमंत्रित निर्णायक सदस्य उपस्थित रहे | इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य प्रेम कुमार ओझा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए ऐसे कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया | वहीँ स्कूल की उप-प्राचार्या रिम्पी वर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा हिंदी और अंग्रेजी भाषा में अभिव्यक्त की गई अपनी पोस्टकार्ड राइटिंग कला की सराहना करते हुए उनके द्वारा अपनी-अपनी माताओं के प्रति लिखित रूप व्यक्त समर्पण,सम्मान और संस्कार भाव के दीये को सदैव अपने दूरगामी जीवन में जगमगए रखने के संकल्प को दोहराया | प्रतियोगिता में विजेता-उपविजेताओं और प्रतिभागियों के पुरुस्कारों, सांत्वना पुरुस्कारों और सर्टिफिकेट्स को सुरक्षित रखा गया |
Comments
Post a Comment