राष्ट्रीय जंक्शन / दिल्ली।
पैरामाउंट गोल्फ फॉरस्टे में सोमवार को गर्मी की छुट्टी में स्कूली बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप के दौरान चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने हिस्सा लेते हुए सुंदर चित्रकला और रंगोली उकेरी। बच्चे नन्हे-मुन्ने हाथों में रंग और ब्रश लेकर अपनी कला को प्रदर्शित करते हुए काफी उत्साहित नजर आए। सोसायटी की तरफ से समय-समय पर बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए कई विषयों पर प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। इस अवसर पर अभिभावकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को नई-नई चीजें सीखने को मिलती है और बच्चों की प्रतिभा को बढ़ावा मिलता है।
Comments
Post a Comment