-
राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ मनोज कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस बार लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान मतदान के दिन सभी मतदान केंद्रों को तंबाकू व धूम्रपान मुक्त घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि 25 मई को मतदान के लिए मतदान केन्द्रों पर तंबाकू उत्पाद लाने की अनुमति नहीं होगी। इसलिए सभी मतदाताओं का आह्वान है कि वे मतदान केन्द्रों पर तंबाकू उत्पाद व धूम्रपान का प्रयोग न करें।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह पहल लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए शुरू की गई है, क्योंकि धूम्रपान व तंबाकू उत्पादों का सेवन करना हमारी सेहत के लिए हानिकारक है। इससे कैंसर व टीबी जैसी अनेक जानलेवा बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। इसलिए संकल्प लें कि हम धूम्रपान या अन्य तंबाकू उत्पादों का त्याग करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला मतदान केंद्रों को तंबाकू व धूम्रपान मुक्त बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि आने वाले 25 मई को सभी मतदान केंद्रों को तंबाकू व धूम्रपान मुक्त बना सके। इस बारे में चिकित्सा विभाग को जागरूकता अभियान चलाने बारे जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।

Comments
Post a Comment