भाजपा प्रत्याशी ने शांति से चुनाव सम्पन्न होने पर प्रशासन, जनता व कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद


राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी व विधायक राई मोहनलाल बडोली ने विधान सभा सोनीपत की निजी कार्यालय पर चुनावी समीक्षा बैठक के दौरान शांति से चुनाव सम्पन्न होने पर प्रशासन, जनता व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया 
उन्होंने कहा की चुनाव के दौरान हमने जनता के बिच भारतीय जनता पार्टी की आगामी नीतियों और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार रखे । प्रचार के दौरान किसानों, कर्मचारी आदि कि समस्या का समाधान करने का काम किया है और जो बाकी समस्याएं हैं उनका भी जल्द समाधान किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि प्रचार के दौरान अलग-अलग गांव की अलग-अलग समस्याएं हैं जैसे ड्रेन की खुदाई का मामला पीने के पानी की समस्या ,मेट्रो रेल की डिमांड आदि को शपथ लेने के बाद पूरा करवाने में प्रमुखता दी जाएगी उन्होंने बताया कि कुछ सरकारी कर्मचारियों ने अपने पद की गरिमा का ध्यान ना रखते हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता की तरह काम कर रहे थे उन पर कारवाई कि जायेगी 
इस दौरान पूर्व कैबनिट मंत्री कविता जैन, जिला प्रधान जसबीर दोदवा, पूर्व विद्यायक जसबीर देशवाल, पूर्व चेयर मैन ललित बत्रा, महामंत्री नवीन मंगला, मीणा देवी, देवेंद्र कादयान, सह मीडिया प्रभारी हरिओम शर्मा, राजबीर दहिया, रविंदर मलिक आदि मौजूद रहे

Comments