रोहतक में सामान्य पर्यवेक्षक व पुलिस पर्यवेक्षक ने रिटर्निंग अधिकारी के साथ स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय जंक्शन / रोहतक।
रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. एन प्रभाकर रेड्डी व पुलिस पर्यवेक्षक घनश्याम बंसल ने रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार के साथ जिला की चारों विधानसभाओं के लिए बनाये गए स्ट्रोंग रूम एवं मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी स्ट्रांग रूम की उचित निगरानी की जाए तथा सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किये जाये। बैरिकेडिंग के भी प्रबंध करें।
सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. एन प्रभाकर रेड्डी, पुलिस पर्यवेक्षक घनश्याम बंसल तथा रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार ने जाट शिक्षण संस्थाओं में स्थापित किये गए चारों विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। महम विधानसभा के लिए महारानी किशोरी जाट कन्या कॉलेज के बहुउद्देश्यीय हॉल, गढ़ी-सांपला-किलोई के लिए जाट कॉलेज ऑडिटोरियम हॉल, रोहतक विधानसभा के लिए जाट हीरोज मेमोरियल एंगलो वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा कलानौर (अनुसूचित जाति) विधानसभा के लिए सीआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के ब्लॉक-2 में स्ट्रांग रूम स्थापित किये गए है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों तथा वीवीपैट के प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद विधानसभा अनुसार अलॉट की गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें यहां पर रखी गई है।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त अंडर ट्रेनिंग अभिनव सिवाच, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, रोहतक विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार, महम विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी दलबीर फोगाट, गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुभाष चंद्र जून, डीएसपी विवेक कुंडू, संदीप व राकेश, जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा, जिला परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष मलिक, तहसीलदार राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment