राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोनीपत में मनाया गया राष्ट्रीय प्रोद्योगिक दिवस

 
राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।      
  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोनीपत के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रोद्योगिक दिवस मनाया गया है। इस दौरान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोनीपत प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने छात्र-छात्राओं को नई तकनीकी सम्बन्धी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई तकनीकी को अपना कर छात्र अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते है। उन्होंने नई तकनीकी का महत्व बताते हुए छात्रों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर चैंपियन जिम के डायरेक्टर ताराचंद गांधी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान इनके साथ पाईट कॉलेज से असिस्टेंट प्रोफेसर डा0 तनु जुनेजा, सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक श्योराण मौजूद रहें।
तारा चन्द गांधी ने छात्रों को संबोधित करते हुए नई तकनीकी के बारे में प्रेरित किया। उन्होंन छात्रों को बताया कि अगर हम जीवन में महेनत करते है तो कोई भी मुकाम हासिल कर सकते है। डा0 तनु जुनेजा ने मशीनी युग को बढ़ावा देते हुए छात्रों को आर्टीफिशयल इंटेलिजेंस की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब दुनिया बदल जाएगी तो आपको भी बदलना ही होगा। अभिषेक श्योराण ने चैट जीपीटी के बारे में उचित जानकारी देते हुए बताया कि चैट जीपीटी एक कम्प्यूटर प्रोग्राम है जो टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से आपके सवाल के जवाब देते सकता है। उन्होंने बताया कि चैट जीपीटी के द्वारा कार्य को जल्दी और आसान तरीके से किया जा सकता है।
राष्ट्रीय प्रोद्योगिक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम स्थल पर पोस्टर मेंकिग, सांइस प्रोजेक्ट और डेक्लेमेंशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पोस्टर मेंकिग में सचिन ने प्रथम स्थान, गौरव ने द्वितीय स्थान व तनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सांइस प्रोजेक्ट में सचिन ने प्रथम स्थान, प्रिया ने द्वितीय स्थान व मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डेक्लेमेंशन में शिवानी से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर वर्ग अनुदेशिका सीमा देवी, वर्ग अनुदेशक सुरेश कुमार, डा. प्रवीन, करतार, मनीष, डा. ज्योति, डा. सुनील, ज्योति व प्रदीप उपस्थित रहे।

Comments