- Get link
- X
- Other Apps
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार के निर्देशन में शिक्षा विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग स्वीप अभियान के तहत अनेक गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को 25 मई को लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए होने वाले मतदान में बढ़चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को गांव गोपालपुर तथा बुटाना स्थित राजकीय स्कूलों में मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई और उन्हें मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
गांव बुटाना स्थित राजकीय स्कूल की छात्रों ने अपनी बेहतरीन रंगोलियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने का संदेश देते हुए कहा कि मतदान के इस पर्व का हर मतदाता हिस्सा बने क्योंकि ये हिस्सेदारी ही हमारी आने वाले भविष्य की रूपरेखा तैयार करती है इसलिए सभी 25 मई को अपने बूथ पर पहुंचे और मतदान करें। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग से नोडल अधिकारी रेनू ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि सभी को मिलकर बिना डर के, भाषा, जाति, धर्म व किसी भी प्रकार के प्रलोभन से उपर उठकर अपने मत का प्रयोग करना है और देश के लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में अपनी भूमिका को अदा करना है।
उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सभी देश के नागरिकों को मतदान का अधिकार देता है तथा इस अधिकार का प्रयोग करना हम सभी को कर्तव्य है। उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि सरकार बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का वोट मूल्यवान होता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को निष्पक्ष तरीके से मतदान करना चाहिए और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक का मतदान करना जरूरी है। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए जारी किए गए अनेक एप की भी जानकारी विद्यार्थियों को दी गई।
इस मौके पर एमपीएचडब्ल्यू सुनील कुमार, मुकेश कुमारी, मीना, निर्मला सुमन, रोशनी, मीना, बिमला देवी सहित अनेक ग्रामवासी मतदाता मौजूद रहे।
----------------

Comments
Post a Comment