राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत ।
जीवीएम गल्र्ज कालेज में बुधवार को विश्व रैडक्रॉस दिवस धूमधाम से मनाया गया, जिसका शुभारंभ प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह व वाईआरसी काउंसलर डा.पूजा गुलाटी ने रैडक्रॉस का ध्वज फहराते हुए किया। संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी ने सफल आयोजन के साथ विश्व रैडक्रॉस दिवस की बधाई दी।
विश्व रैडक्रॉस दिवस में जीवीएम की रैडक्रॉस की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। वाईआरसी डा. पूजा गुलाटी ने विश्व रैडक्रॉस दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके आयोजन की रूपरेखा से अवगत करवाया। इस दौरान प्रतिभागी छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालते हुए जनसेवा के साथ राष्टï्र सेवा का संदेश दिया। छात्राओं ने रैली के माध्यम से अन्य छात्राओं को भी रैडक्रॉस से जुडऩे के लिए प्रोत्साहित किया।
समारोह में बतौर मुक्चयातिथि हिस्सा लेते हुए प्राचार्या डा. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को विस्तार से रैडक्रॉस के उद्देश्यों व गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में रैडक्रॉस अग्रणी रहा है। किसी भी आपदा के समय में स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता होती है, जिसकी पूर्ति में रैडक्रॉस की उल्लेखनीय भूमिका रहती है। उन्होंने सौहार्दता का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रैडक्रॉस सबको साथ लेकर चलता है और जन-जन की सेवा को तत्पर रहता है।
इस मौके पर वाईआरसी डा. पूजा गुलाटी ने जल संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण समय की मांग है। हमें जल की हर एक बूंद का संरक्षण करना होगा। सुखद और सुरक्षित भविष्य के लिए जल संरक्षण जरूरी है। इसलिए सबको एकजुटता के साथ इस दिशा में प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर वाईआरसी कविता सैनी और खेल प्रभारी अनु उपस्थित रही।
Comments
Post a Comment