9वीं व 11 वीं के छात्रों/छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक 5000/- रूपये विलम्ब शुल्क के साथ विद्यालय 16 मई तक कर सकते हैं अपलोड

 

राष्ट्रीय जंक्शन / भिवानी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से सम्बद्धता प्राप्त राजकीय/अराजकीय विद्यालयों/गुरूकुलों/विद्यापीठों द्वारा शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 9वीं व 11 वीं के छात्रों/छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक अपलोड करने हेतु बोर्ड द्वारा 25 अप्रैल, 2024 अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 3 मई, 2024 करते हुए अंक अपलोड करने का दूसरा मौका दिया गया था।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ० वी.पी.यादव ने आज यहां जारी एक प्रेस-वक्तव्य में बताया कि कुछ विद्यालयों द्व्रारा दो अवसर देने के बाद भी 9वीं व 11वीं के शैक्षिक सत्र 2023-24 के छात्रों/छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक निर्धारित तिथियों में पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों द्वारा कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्रों/छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं, ऐसे विद्यालय 16 मई, 2024 तक  5000/-रूपये एक मुश्त शुल्क के साथ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध लिंक पर अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि यदि किसी विद्यालय द्वारा छात्रों के अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो ऐसे छात्रों/छात्राओं को बोर्ड की आगामी कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Comments