कक्षा 9वीं व 11 वीं के छात्रों/छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक 5000/- रूपये विलम्ब शुल्क के साथ विद्यालय 10 जून तक कर सकते हैं अपलोड -बोर्ड अध्यक्ष



राष्ट्रीय जंक्शन / भिवानी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से सम्बद्धता प्राप्त राजकीय/अराजकीय विद्यालयों/गुरूकुलों/विद्यापीठों द्वारा शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 9वीं व 11 वीं के छात्रों/छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक 5000/-रूपये विलम्ब शुल्क सहित 10 जून, 2024 तक अपलोड कर सकते है।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ० वी.पी.यादव ने आज यहां जारी एक प्रेस-वक्तव्य में बताया कि कुछ विद्यालयों द्व्रारा तीन अवसर देने के बाद भी 9वीं व 11वीं के शैक्षिक सत्र 2023-24 के छात्रों/छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक निर्धारित तिथियों में पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों द्वारा कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्रों/छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं, ऐसे सभी विद्यालय 10जून, 2024 तक  5000/-रूपये विलम्ब शुल्क के साथ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि यदि किसी विद्यालय द्वारा छात्रों/छात्राओं के अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो ऐसे छात्रों/छात्राओं को बोर्ड की आगामी कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Comments