85 प्लस सीनियर सिटीजन व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग को वोटिंग के दिन मिलेगी पिक एंड ड्रॉप की फैसिलिटी ----टोल फ्री 1950 पर देनी होगी मतदाता को अपनी जानकारी


राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत। 
   जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार ने कहा कि सोनीपत जिला में 85 वर्ष से अधिक आयु व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को 25 मई को मतदान केंद्र के लिए पिक एंड ड्रॉप की सुविधा मिलेगी। इससे पहले इन मतदाताओं को घर से भी मतदान की सुविधा दी गई थी लेकिन अनेक मतदाताओं ने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने की इच्छा जाहिर की है।
टोल फ्री 1950 पर कॉल कर दर्ज करवानी होगी जानकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० मनोज कुमार ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को घर से वोट डालने के साथ-साथ इन मतदाताओं को पिक एंड ड्रॉप की भी सुविधा मिलेगी। इस श्रेणी के मतदाता जिला निर्वाचन कार्यालय के टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर अपनी जानकारी दर्ज करा सकते हैं। इन मतदाताओं को घर से लाने के लिए एक सरकारी कर्मचारी व एक वालंटियर की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

Comments