सोनीपत की मंडियों व खरीद केंद्रों में 407365 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद


राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।   
 उपायुक्त डॉ मनोज कुमार ने बताया कि जिला की विभिन्न मंडियों व खरीद केंद्रों में रविवार रात तक 407365 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। गेहूं को विभिन्न एजेंसियों द्वारा खरीद लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला की विभिन्न मंडियों में पहुंचे 407365 मीट्रिक गेहूं में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 99940 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 192072 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा 93820 तथा एफसीआई द्वारा की गई 21533 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
जिला की मंडियों में पहुंचे गेहूं में बरोदा खरीद केंद्र पर 5789 मीट्रिक टन, भैंसवाल खरीद केंद्र पर 4113 मीट्रिक टन, बिचपड़ी खरीद केंद्र पर 1383 मीट्रिक टन, दतौली खरीद केंद्र पर 5394 मीट्रिक टन, फरमाणा खरीद केंद्र पर 14411 मीट्रिक टन, गन्नौर अनाज मंडी में 30355 मीट्रिक टन, गोहाना अनाज मंडी में 146769 मीट्रिक टन, कासंडी खरीद केंद्र पर 14750 मीट्रिक टन, कथूरा खरीद केंद्र पर 9650 मीट्रिक टन, खानपुर खरीद केन्द्र पर 9289 मीट्रिक टन, खरखौदा अनाज मंडी में 42796 मीट्रिक टन, मुण्डलाना खरीद केंद्र पर 9905 मीट्रिक टन, मुरथल खरीद केंद्र पर 10362 मीट्रिक टन, नाहरा खरीद केंद्र पर 8727 मीट्रिक टन, पुगथला खरीद केंद्र पर 20053 मीट्रिक टन, पुरखास खरीद केन्द्र पर 8712 मीट्रिक टन, रूखी खरीद केन्द्र पर 18688 मीट्रिक टन, सनपेड़ा खरीद केन्द्र पर 9732 मीट्रिक टन, सोनीपत साईलो पर 7122 मीट्रिक टन तथा सोनीपत अनाज मण्डी में 29365 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। उपायुक्त ने बताया कि 407365 मीट्रिक टन गेहूं को 24706  किसान लेकर आए हैं और गेहूं की खरीद 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई है।  

Comments