30जून तक अवकाश घोषित :- उपायुक्त अजय कुमार- एक जुलाई को खुलेंगे सभी विद्यालय

 
राष्ट्रीय जंक्शन /रोहतक 
 सभी सरकारी, अर्ध सरकारी व निजी विद्यालयों में 28 मई से 30 जून 2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार जिला के सभी सरकारी व निजी स्कूल 28 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे। इन स्कूलों के विद्यार्थियों को सभी अध्यापक 27 मई को ही होलीडे होमवर्क देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालय के पहले की भांति एक जुलाई 2024 को खोले जायेंगे।

Comments